फ़रवरी 5, 2026 1:39 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एकोनकागुआ के लिए संयुक्त अभियान को नई दिल्ली से रवाना किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली से अर्जेंटीना के माउंट एकोनकागुआ के लिए एक संयुक्त अभियान को रवाना किया। यह संयुक्त अभियान उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और पहलगाम स्थित जवाहर पर्वतारोहण और शीतकालीन खेल संस्थान द्वारा संचालित किया जा रहा है।
 
इस अवसर पर श्री सिंह ने दोनों संस्थानों की उनके कर्मियों को साहस, दृढ़ता और संकल्प के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस दुर्गम शिखर पर चढ़ाई करना केवल शारीरिक सहनशक्ति की परीक्षा नहीं है, बल्कि नेतृत्व, टीम वर्क और मानसिक दृढ़ता की सच्ची परीक्षा है, जो देश के सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोहियों की पहचान है। उन्‍होंने विश्वास व्यक्त किया कि सदस्य दक्षिण अमरीका के सर्वोच्च शिखर और एशिया के बाहर सबसे ऊंचे पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी करेंगे और देश को गौरवान्वित करेंगे। यात्रा कल से शुरू होगी। 
 
लगभग 6960 मीटर ऊंचा यह पर्वत दक्षिण अमरीका का सर्वोच्च शिखर और एशिया के बाहर सबसे ऊंचा पर्वत है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला