जनवरी 13, 2026 10:03 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 10वें पूर्व सैनिक दिवस समारोह में शामिल होंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 10वें पूर्व सैनिक दिवस समारोह में शामिल होंगे। सशस्त्र सेना के पूर्व सैनिक दिवस को हर साल 14 जनवरी को भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ, फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा (ओबीई) की विरासत और सेवा को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जो 1953 में इसी दिन सेवानिवृत्त हुए थे। फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा भारत के सैन्य इतिहास में एक महान व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने सेवा, अनुशासन और देशभक्ति की एक चिरस्थायी विरासत की नींव रखी। यह दिवस देश भर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 34 राज्य सैनिक बोर्डों और पूरे भारत में 434 जिला सैनिक बोर्डों द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनाया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला