रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लक्षद्वीप में बहुस्तरीय संयुक्त सैन्य सेवा चिकित्सा शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित यह शिविर दूरदराज के इलाकों में नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि व्यापक स्क्रीनिंग, शुरुआती जांच, समय पर चिकित्सीय सलाह और मुफ्त दवाओं का वितरण लंबे समय तक स्वास्थ्य लाभ में योगदान देगा।