नवम्बर 27, 2025 8:02 पूर्वाह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्री वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजाफ्री सजामसोएद्दीन के साथ आज नई दिल्ली में तीसरे भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्री वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा घटनाक्रमों की समीक्षा के अलावा, बहुपक्षीय मुद्दों और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को गहरा करने के लिए नई संभावनाओं पर भी बातचीत की जाएगी। श्री सजामसोएद्दीन भारत की दो दिन की यात्रा पर कल नई दिल्‍ली पहुंचे। मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों और साझेदारी का विस्तार करने की साझा प्रतिबद्धता का संकेत है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की जनवरी में भारत यात्रा के बाद यह बैठक हो रही है, जिससे दोनों देशों के रक्षा संबंधों को दिए जाने वाले रणनीतिक महत्व को और बल मिलता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला