जनवरी 1, 2026 9:21 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्रालय ने व्यापक सुधारों को लागू करने में पिछले वर्ष महत्वपूर्ण प्रगति की

रक्षा मंत्रालय ने व्यापक सुधारों को लागू करने में पिछले वर्ष महत्वपूर्ण प्रगति की। इन सुधारों का उद्देश्‍य संयुक्‍तता को मजबूत करना, रक्षा तैयारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर बनाना था। मंत्रालय ने कहा कि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के सौदों पर हस्‍ताक्षर और 30 लाख से अधिक रक्षा पेंशनभोगियों का स्‍पर्श पोर्टल पर पंजीकरण जैसे सुधार एक आधुनिक, एकीकृत और भविष्य के लिए तैयार रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने के सरकार के दृष्टिकोण को व्‍यक्‍त करते हैं। मंत्रालय ने कहा कि 2025 के दौरान लगातार सुधारों की गति ने भारत की रक्षा तैयारियों और संस्थागत दक्षता को सुदृढ़ किया है।