फ़रवरी 2, 2026 7:08 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्रालय ने यंत्र इंडिया लिमिटेड को मिनीरत्न श्रेणी-एक का दर्जा दिया

रक्षा मंत्रालय ने यंत्र इंडिया लिमिटेड को मिनीरत्न श्रेणी-एक का दर्जा देने की स्‍वीकृति दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र के इस सार्वजनिक उपक्रम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपक्रम लगभग चार वर्ष में सरकारी संगठन से लाभ कमाने वाली कंपनी बन गई है। उन्होंने यंत्र इंडिया लिमिटेड के कारोबार बढ़ाने, अधिकतम स्वदेशीकरण करने और प्रदर्शन मानकों को पूरा करने के लिए उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि स्थापना के बाद से, इसने बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी छमाही में यह कंपनी 956 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 3 करोड़ रुपये की हो गई है।

यह कार्बन फाइबर और ग्लास कंपोजिट, एल्युमीनियम मिश्र धातु और गोला-बारूद, बख्तरबंद वाहनों, तोपों और मुख्य युद्धक टैंकों के लिए असेंबली उत्पादों सहित प्रमुख रक्षा उत्पादों का निर्माण करती है। मिनीरत्न-एक श्रेणी का दर्जा मिलने के बाद, यंत्र इंडिया लिमिटेड बोर्ड अब सरकारी मंजूरी के बिना पांच सौ करोड़ रुपये तक का पूंजीगत व्यय कर सकता है, जिससे आधुनिकीकरण और विकास में तेजी आएगी।