रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए वायु एयर डिफेन्स फायर कन्ट्रोल रडार्स की खरीद हेतु भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ दो हज़ार करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये फायर कन्ट्रोल रडार लड़ाकू विमानों, हमलावर हेलीकॉप्टरों और दुश्मन के ड्रोन सहित सभी प्रकार के हवाई खतरों का पता लगाने में सक्षम होंगे। यह वायु रक्षा रेजिमेंटों के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और भारतीय सेना की परिचालन क्षमता को बढ़ाएगा। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में रक्षा मंत्रालय और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बीईएल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नई दिल्ली में अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया।