अगस्त 5, 2025 7:16 पूर्वाह्न

printer

रक्षा मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों के बारे में रिपोर्ट जारी करने की खबरों का खंडन किया

 

रक्षा मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों की पहचान और पृष्‍ठभूमि के बारे में कोई भी रिपोर्ट जारी करने की खबरों का खंडन किया है। मंत्रालय का यह बयान सोशल मीडिया में आ रही खबरों के बाद आया है। मंत्रालय ने कहा कि सशस्‍त्र बलों के जनसंपर्क कार्यालय या किसी अधिकृत प्रवक्‍ता द्वारा इस प्रकार की कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। मंत्रालय ने कहा कि यह रिपोर्ट मुठभेड़ के बाद विभिन्‍न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित हो सकती है।