सितम्बर 30, 2025 1:24 अपराह्न

printer

रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने कहा, जैविक खतरों से निपटने की तैयारी जरूरी

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने भविष्य में परमाणु हथियारों से उत्पन्न होने वाले जैविक खतरों और रेडियोएक्टिव पदार्थों तथा रेडियो तरंगों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए रक्षा तैयारियों का आह्वान किया। नई दिल्ली में आज सैन्य नर्सिंग सेवा के 100वें स्थापना दिवस पर आयोजित वैज्ञानिक सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद जैविक खतरों की संभावना बढ़ गई है। जनरल चौहान ने परमाणु खतरों के विरुद्ध एक निडर भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को भी दोहराया।

    जनरल चौहान ने सैन्य नर्सिंग सेवा के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में चिकित्सा उपचार में योगदान दिया।