रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद ने आज सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग 79 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सेना के लिए, नाग मिसाइल सिस्टम, ग्राउंड बेस्ड मोबाइल ई.एल.आई.एन.टी. सिस्टम और मैटेरियल हैंडलिंग क्रेन के साथ तीव्र गति से चलने वाहनों की खरीद के लिए अनुमति प्रदान की गई।
मंत्रालय ने बताया कि नौसेना के लिए, लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स 30 मिलीमीटर नेवल सरफेस गन, एडवांस्ड लाइट वेट टॉरपीडो, इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इंफ्रा-रेड सर्च एंड ट्रैक सिस्टम और 76 मिलीमीटर सुपर रैपिड गन माउंट के लिए स्मार्ट गोला-बारूद की खरीद के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।