जनवरी 1, 2026 9:20 अपराह्न

printer

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन आज मना रहा है 68वां स्‍थापना दिवस

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन – डी आर डी ओ आज 68वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में भारत को स्‍वावलम्‍बी बनाने के लक्ष्‍य के साथ डी आर डी ओ की स्‍थापना वर्ष 1958 में रक्षा मंत्रालय की अनुसंधान और विकास शाखा के रूप में हुई थी। भारतीय सेना के तकनीकी विकास प्रतिष्‍ठान तथा तकनीकी विकास और उत्‍पादन महानिदेशालय के रक्षा विज्ञान संगठन के साथ एकीकरण के बाद डी आर डी ओ अस्तित्‍व में आया था। इसके बाद से डी आर डी ओ विषयगत विविधता, प्रयोगशालाओं, उपलब्धियों और सम्‍मान के स्‍तर पर एक मजबूत संगठन के रूप में उभरा है।