सितम्बर 27, 2025 5:22 अपराह्न

printer

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 29 सितम्बर को राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 का करेंगे उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे। दो दिन का यह सम्मेलन “विकसित भारत और पूर्व सैनिक कल्याण” विषय पर केंद्रित होगा।

 

विभाग के सचिव डॉ. नितेन चंद्रा और प्रमुख हितधारक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनके पुनर्वास के लिए राष्ट्रव्यापी प्रयासों को मज़बूत करना है। देश भर के राज्य सैनिक बोर्डों और जिला सैनिक बोर्डों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला