सितम्बर 16, 2025 11:52 पूर्वाह्न

printer

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने परमवीर चक्र विजेता लेफ्ट‍िनेंट कर्नल आर्देशिर बुर्जोरजी तारापोरे को श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने परमवीर चक्र विजेता लेफ्ट‍िनेंट कर्नल आर्देशिर बुर्जोरजी तारापोरे को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री सिंह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि 1965 के युद्ध के दौरान श्री तारापोरे ने असाधारण शौर्य और साहस के साथ अपने रेजि‍मेंट का नेतृत्‍व किया और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद शत्रु के अनेक टैंकों को ध्वस्त किया और अंतिम सांस तक बहादुरी से लड़े। उनकी अदम्‍य ऊर्जा और सर्वोच्‍च बलिदान अनेक पीढि़यों को प्रेरित करता रहेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला