रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत और विदेश में रहने वाले सभी नागरिकों को शुभकामनाएँ दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पवित्र त्योहार समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ावा देता है और भाई-बहनों के बीच प्रेम और विश्वास के अनूठे बंधन का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह अवसर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को संरक्षित करने का भी एक अवसर है और यह महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के संकल्प को और मजबूत करता है।
राष्ट्रपति ने देशवासियों से एक समृद्ध देश के निर्माण का संकल्प लेने का आग्रह किया जहाँ हर महिला सुरक्षित महसूस करे और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सके।