फ़रवरी 9, 2026 7:05 अपराह्न

printer

योटा डेटा सर्विसेज ने भाषिणी का संपूर्ण सॉवरेन एआई क्लाउड रूपांतरण सफलतापूर्वक लागू किया

देश की अग्रणी सॉवरेन क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्लेटफॉर्म सेवा प्रदाता कंपनी योटा डेटा सर्विसेज ने आज योटा के गवर्नमेंट कम्युनिटी क्लाउड (जीसीसी) और शक्ति क्लाउड पर भाषिणी के संपूर्ण सॉवरेन एआई क्लाउड रूपांतरण को सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि इसके साथ ही भाषिणी अब पूरी तरह से भारतीय क्लाउड और जीपीयू इन्फ्रास्ट्रक्चर पर संचालित होता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि भाषा डेटासेट, मॉडल और नागरिक अंतःक्रियाएं भारत के अधिकार क्षेत्र में ही रहें। यह कार्यान्वयन इंडिया एआई मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप है और आत्मनिर्भर और स्केलेबल एआई क्षमताओं की दिशा में देश की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसे एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के आधिकारिक पूर्व कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और इंडियाएआई मिशन के सीईओ अभिषेक सिंह ने कहा कि भाषिणी का स्वदेशी क्लाउड और जीपीयू प्लेटफॉर्म पर सफल माइग्रेशन यह दर्शाता है कि भारत जनहित के लिए अपने संप्रभु एआई सिस्टम का निर्माण, विस्तार और सुरक्षा कर सकता है।

डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन के सीईओ अमिताभ नाग ने कहा कि इस पहल से भाषिणी को देश की भाषाई विविधता को बनाए रखने के लिए अधिक नियंत्रण, लचीलापन और विस्तार क्षमता प्राप्त होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला