मार्च 13, 2026 10:30 अपराह्न

printer

योग केवल जीवनशैली नहीं, मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन का शक्तिशाली अनुशासन: आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव

 आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज कहा कि योग सिर्फ जीवनशैली ही नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली अनुशासन है जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य तथा भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देता है। श्री जाधव नई दिल्ली में आयोजित योग महोत्सव 2026 को संबोधित कर रहे थे। यह महोत्सव इस वर्ष 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सौ दिन की उलटी गिनती का प्रतीक है।

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने योग 365 अभियान के अंतर्गत हैबिल्ड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत प्रतिदिन मुफ्त ऑनलाइन योग सत्र प्रदान किए जाएंगे।