मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 28, 2024 6:55 अपराह्न

printer

योगी आदित्य नाथ आज प्रदेश में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज प्रदेश में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। श्री योगी की पहली सभा पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलावलपुर, दूसरी सभा आरा के बड़हरा और तीसरी जनसभा पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के पाटलिपुत्र पॉलिटेक्निक ग्राउंड में होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सासाराम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहनिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

वहीं, पार्टी नेता और सांसद मनोज तिवारी का कैमूर के रामपुर प्रखंड मुख्यालय खेल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। जदयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा लोकसभा क्षेत्र के अस्थावां प्रखंड के बेनार मंे पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही श्री कुमार लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में रोड-शो भी करेंगे। इधर, राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया और पटना मंें चुनावी सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला