भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण-यू.आई.डी.ए.आई. ने नवंबर में 231 करोड़ आधार प्रमाणीकरण लेनदेन दर्ज किए। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में करीब साढ़े आठ प्रतिशत अधिक है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है कि यह आधार के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ देश में डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास का भी संकेत है। आधार चेहरा प्रमाणीकरण समाधानों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नवंबर के दौरान पेंशनभोगियों द्वारा बनाए गए लगभग 60 प्रतिशत डिजिटल जीवन प्रमाणपत्रों में आधार चेहरा प्रमाणीकरण का उपयोग किया गया। इस दौरान ई-केवाईसी लेनदेन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई और 47 करोड़ से अधिक ऐसे लेनदेन दर्ज किए गए।
Site Admin | दिसम्बर 2, 2025 6:52 अपराह्न
यू.आई.डी.ए.आई. ने नवंबर में 231 करोड़ आधार प्रमाणीकरण लेनदेन दर्ज किए