यूरोप में गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ और जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे दक्षिणी स्पेन सबसे ज़्यादा प्रभावित है। यहाँ एल ग्रैनाडो का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। पुर्तगाल, इटली और क्रोएशिया के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी है।
पश्चिमी और मध्य यूरोप के अधिकांश हिस्सों में एम्बर चेतावनी जारी की गई है। इटली ने रोम और मिलान सहित 21 शहरों को हाई अलर्ट पर रखा है। वहीं लंदन में आज तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।