दिसम्बर 14, 2025 2:06 अपराह्न

printer

यूरोपीय संघ सब्सिडी के भुगतान में देरी को लेकर ग्रीस में किसानों का आंदोलन तेज

ग्रीस में कृषि भुगतान इकाई में भ्रष्टाचार की जांच के बाद यूरोपीय संघ की सब्सिडी के भुगतान में देरी को लेकर किसानों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। किसान बढ़ती उत्पादन लागत, पशुधन में बीमारियों से होने वाले नुकसान, मौसम की मार और लंबे समय से चली आ रही संरचनात्मक समस्याओं के लिए सरकार से सहायता की मांग कर रहे हैं।
 
किसानों ने बातचीत के लिए सरकार के प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया है और विरोध प्रदर्शन को और तेज करने की बात कही है, इस प्रदर्शन से लगातार तीसरे सप्ताह देश भर में यातायात बाधित रहा। यह निर्णय कल किसानों के प्रतिनिधियों की एक राष्ट्रव्यापी बैठक में लिया गया।
 
किसानों ने कहा कि वे पहले मांगों की एक सूची प्रस्तुत करेंगे और सरकार से सकारात्‍मक जवाब मिलने के बाद ही बातचीत में शामिल होंगे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला