यूरोपीय संघ की संसद के लिए मतदान हो रहा है और आज अंतिम दिन 27 देशों में लाखों लोगों के वोट डालने की उम्मीद है। यूरोपीय संसद के 720 सदस्यों के लिए 40 करोड से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं।
नीदरलैंड में बृहस्पतिवार को और अन्य देशों में शुक्रवार और शनिवार को मतदान शुरू हुआ था, लेकिन यूरोपीय संघ के अधिकांश वोट आज डाले जाएंगे। फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड और स्पेन में मतदान शुरू हो जाएगा और इटली में मतदान का दूसरा दिन होगा।
यूरोपीय संसद, यूरोपीय लोगों और यूरोपीय संघ की संस्थाओं के बीच सम्पर्क स्थापित करने की सीधी कड़ी है। यूक्रेन में युद्ध, प्रवासन और किसानों पर जलवायु नीति का प्रभाव कुछ ऐसे मुद्दे हैं जो मतदाताओं के मस्तिष्क में चल रहे हैं क्योंकि वे यूरोपीय संसद के सदस्यों को चुनने के लिए मतदान करते हैं। ये चुनाव पांच साल में जून के महीने में चार दिनों में कराए जाते हैं।