जनवरी 20, 2026 12:08 अपराह्न

printer

यूरोपीय संघ शुल्‍क की धमकियों को लेकर सभी स्‍तरों पर वाशिंगटन के साथ संपर्क स्‍थापित कर रहा है: प्रवक्‍ता ओलोफ गिल

यूरोपीय संघ के देशों के नेता बृहस्‍पतिवार को एक आपातकालीन शिखर बैठक करेंगे। यूरोपीय आयोग के प्रवक्‍ता ओलोफ गिल ने कहा कि इस बैठक में ग्रीनलैंड हासिल करने संबंधी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की इच्‍छा से जुडे शुल्‍क लगाने की अमरीका की धमकियों पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि यूरोपीय संघ शुल्‍क की धमकियों को लेकर सभी स्‍तरों पर वाशिंगटन के साथ संपर्क स्‍थापित कर रहा है। यूरोपीय संघ अपने आर्थिक हितों की रक्षा करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। आयोग के प्रवक्‍ता ने कहा कि यूरोपीय संघ शुल्‍क लागू होने की स्थिति में जवाब देने के लिए तैयार है।

इससे पहले यूरोपीय संघ के राजदूतों ने एक आपातकालीन सत्र के लिए पिछले रविवार को ब्रसेल्‍स में मुलाकात की। इस वार्ता में अमरीका की शुल्‍क लगाने की धमकी और संभावित जवाबी कार्रवाई पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा। अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा था कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए अमरीका को ग्रीनलैंड की जरूरत है। उन्‍होंने चेतावनी दी कि सहमति न बन पाने की स्थिति में शुल्‍क लगाए जाएंगें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला