यूरोपीय संघ ने एलोन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से प्रसारित होने वाली आपत्तिजनक और अशलील सामग्री के मामले में औपचारिक जांच शुरू कर दी है। एक्स के एआई चैटबॉट ‘ग्रोक’ ने बिना सहमति के यौन उत्तेजक डीपफेक तस्वीरें फैलानी शुरू कर दी थीं।
ब्रसेल्स की ओर से यह जांच तब शुरू हुई जब ग्रोक ने अपनी एआई इमेज जनरेशन और एडिटिंग क्षमताओं के जरिए उपयोगकर्ताओं को बच्चों समेत लोगों को नग्न दिखाने की अनुमति देकर वैश्विक स्तर पर विरोध का सामना किया।