यूरोपीय संघ ने आर्थिक तंगी और शासन व्यवस्था के प्रति बढ़ते जन आक्रोश के कारण देशव्यापी प्रदर्शनों पर तेहरान की घातक कार्रवाई को देखते हुए अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष कमांडरों और अधिकारियों सहित 15 ईरानी अधिकारियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है। इस दौरान छह ईरानी संगठनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। यूरोपीय संघ का यह निर्णय हिंसा पर पश्चिमी देशों की नवीनतम प्रतिक्रिया है। इसमें 6300 से अधिक लोग मारे गए हैं। यह ऐसे समय में आया है जब अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी के बाद अमरीका के विमानवाहक पोतों का एक समूह मध्य पूर्व में तैनात है। ये कदम कई अन्य देशों द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद आए हैं।
News On AIR | जनवरी 29, 2026 9:55 अपराह्न
यूरोपीय संघ ने ईरानी अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध