मई 9, 2024 7:35 अपराह्न

printer

यूरोपीय संघ और भारत ने 7 मई को नई दिल्ली में आतंक रोधी वार्ता आयोजित की

 

 

यूरोपीय संघ और भारत ने इस महीने की 7 तारीख को नई दिल्ली में आतंक रोधी वार्ता आयोजित की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह वार्ता भारत और यूरोपीय संघ के बीच आतंकवाद से निपटने के लिए रणनीतिक साझेदारी का एक अवसर है। यूरोपीय संघ और भारत ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की है और इसकी चुनौती से निपटने में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय मंचों पर वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर सहमत हुए।