यूरोपीय संघ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई फैक्ट्री स्थापित करने का आह्वान किया है। यूरोपीय आयोग के अनुसार ये फैक्ट्रियां यूरोपीय उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग सुपर कंप्यूटर के नेटवर्क के आसपास बनाई जाएंगी। ये स्टार्टअप, उद्योग और शोधकर्ताओं जैसे कई यूरोपीय उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होंगी। इन फैक्ट्रियों से एक मजबूत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व्यवस्था तैयार होगी।
ये फ़ैक्टरियाँ सुपर कंप्यूटर का उपयोग और डेटा, कंप्यूटिंग तथा स्टोरेज सेवाओं की पहुंच प्रदान करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल को प्रशिक्षित करने में सहायता करेंगी।