युनेस्को ने वियतनाम के कुछ हिस्सों में शिक्षा और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए एक आपात सहायता पैकेज की घोषणा की है। वियतनाम के यह क्षेत्र पिछले वष नवम्बर में तूफान से बुरी तरह से प्रभावित हो गए थे। यह सहायता पैकेज तकरीबन सात लाख 40 हजार डॉलर का है। युनेस्को ने एक बयान में बताया कि देशभर में तूफान विफा, बुआलोई और मातमो ने क्षेत्र पर भयानक प्रभाव डाला है। सैंकडो लोग मारे गए और हजारों लोगों के आवास तबाह हो गए।
News On AIR | जनवरी 25, 2026 5:48 अपराह्न
यूनेस्को ने वियतनाम में शिक्षा और सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण के लिए आपात सहायता पैकेज की घोषणा की