मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 27, 2024 6:16 अपराह्न

printer

यूनेस्‍को ने नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में विश्‍व विरासत सूची में सात नए ऐतिहासिक स्‍थलों को शामिल किया

 

    यूनेस्‍को ने नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में आज 46वें विश्‍व विरासत समिति सत्र में विश्‍व विरासत सूची में सात नए ऐतिहासिक स्‍थलों को शामिल किया। जापान का सादो द्वीप सोने की खदानें, चीन का पेइचिंग सेंट्रल एक्सिस, थाईलैंड का फु फ्राबाट ऐतिहासिक पार्क, रूस का केनोजेरो झील लैंडस्केप, केन्या का ऐतिहासिक शहर और गेडी का पुरातत्व स्थल, दक्षिण अफ्रीका का मानवाधिकार, मुक्ति और सुलह के लिए नेल्सन मंडेला विरासत स्थल और मलेशिया का निया राष्ट्रीय उद्यान गुफा परिसर का समिति ने चयन किया है। इन सभी स्‍थलों को सांस्‍कृतिक श्रेणी में चुना गया है।