मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 18, 2025 9:03 पूर्वाह्न

printer

यूनिसेफ ने तालिबान से अफगानिस्तान की लड़कियों को सभी स्तरों पर शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति देने का अनुरोध किया

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) ने तालिबान से अफगानिस्तान की लड़कियों को सभी स्तरों पर शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है और कहा है कि लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंधों ने उन्हें अपने घरों तक सीमित कर दिया है और वे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, बाल विवाह और समय से पहले गर्भधारण का सामना कर रही हैं।

 

कल एक बयान में यूनिसेफ ने चेतावनी दी कि वर्ष 2025 के अंत तक 22 लाख से अधिक किशोर लड़कियों को स्कूली शिक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। यूनिसेफ ने उनसे शीघ्र ही प्रतिबंध हटाने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि प्रत्येक लड़की को प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा तक सभी स्तरों पर शिक्षा प्राप्त हो।

   

 

यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने लगभग चार वर्षों से शिक्षा प्राप्त करने पर प्रतिबंध लगा चुकी अफगान लड़कियों की बिगड़ती मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों और कम उम्र में बढ़ती विवाह की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्‍जा करने के तुरंत बाद लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया था।