मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि यूनियन ही मजदूरों की असली ताकत होते हैं, जिसे लगातार मजबूत करने की जरूरत है। श्री सोरेन नयी दिल्ली से रांची में आयोजित झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय महाधिवेशन को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के आदिवासियों-मूलवासियों, श्रमिकों और विस्थापितों को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इस बैठक के दौरान यूनियन की नयी कमिटी गठित की गयी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दुबारा अध्यक्ष चुना गया।
Site Admin | जून 29, 2025 9:23 पूर्वाह्न
यूनियन ही मजदूरों की असली ताकत, इसे लगातार मजबूत करने की जरूरत है: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
