दिसम्बर 7, 2025 6:07 अपराह्न

printer

यूनान के क्रेते द्वीप के पास नाव पलटी, भूमध्य सागर पार करने की कोशिश में 18 प्रवासियों की मौत

 

यूनान के क्रेते द्वीप के दक्षिण में एक नाव के पलट जाने से भूमध्य सागर पार करने की कोशिश कर रहे 18 प्रवासी मारे गए।

 

अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया है। यूरोपियन बॉर्डर एजेंसी फ्रोंटेक्स का एक जहाज़ और एक विमान, ग्रीक कोस्ट गार्ड का एक हेलीकॉप्टर और तीन व्यापारी जहाज़ों ने बचाव अभियान में हिस्सा लिया। ग्रीस, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और एशिया में लड़ाई और गरीबी से पलायन कर रहे लोगों के लिए यूरोपियन यूनियन में प्रवेश का एक बड़ा रास्ता है और जानलेवा हादसे वहां आम बात हैं।