यूट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया और आशीष चंचलानी कल नवी मुंबई में महाराष्ट्र सायबर सेल के मुख्यालय में पेश हुए। यूट्यूब पर इंडियाज गॉट लैटेंट शो के दौरान विवादित टिप्पणियों के संबंध में वहां उनके बयान दर्ज किए गए। महाराष्ट्र सायबर सेल के अधिकारियों ने इस दौरान करीब पांच घंटे तक उनसे पूछताछ की। इससे पहले, मुंबई में महाराष्ट्र सायबर सेल के कार्य़ालय ने दोनों व्यक्तियों को पेशी के लिए समन जारी किए थे। दोनों यूट्यूबरों ने अपने बयान ऑनलाइन दर्ज कराने का अनुरोध किया था, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। इस घटनाक्रम के बीच हास्य कलाकार समय रैना ने यूट्यूब से इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी एपिसोड हटा दिए हैं।