फ़रवरी 17, 2026 10:02 अपराह्न

printer

यूक्रेन समाधान पर त्रिपक्षीय वार्ता, भूमि विवाद मुख्य मुद्दा

यूक्रेन में समाधान के लिए रूस, यूक्रेन और अमरीका के प्रतिनिधिमंडलों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता स्विट्जरलैंड के जिनेवा में शुरू हो गई है। वार्ता का मुख्य केंद्र बिंदु भूमि विवाद है। वार्ता से पहले, यूक्रेन के प्रमुख वार्ताकार रुस्तम उमेरोव ने कहा कि सुरक्षा और मानवीय मुद्दे एजेंडे में शामिल होंगे। रूस के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की और सैन्य खुफिया विभाग के सदस्य शामिल हैं। वार्ता की मध्यस्थता डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमरीका के राष्ट्रपति के दामाद जेरेड कुशनर कर रहे हैं।

    इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने मॉस्को और कीव से युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते का आग्रह किया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि उनके देश पर रियायतें देने के लिए सबसे अधिक दबाव डाला जा रहा है।