फ़रवरी 9, 2026 9:27 अपराह्न

printer

यूक्रेन में सैनिकों की तैनाती पर रूस ने ब्रिटेन को दी चेतावनी

रूस ने यूक्रेन में सैनिकों की तैनाती को लेकर ब्रिटेन को चेतावनी दी है। लंदन में रूस के राजदूत एंड्री केलिन ने कहा कि व्यापक सैन्य और राजनीतिक संलिप्तता के कारण मॉस्को ब्रिटेन को यूक्रेन संघर्ष में एक पक्षकार मानता है। रूस की मीडिया से बात करते हुए श्री केलिन ने कहा कि ब्रिटिश कार्रवाई केवल समर्थन से कहीं अधिक है और रूस को नियंत्रित करने की एक व्यापक रणनीति को दर्शाती है। उन्होंने वित्तीय सहायता, हथियारों की आपूर्ति, खुफिया जानकारी साझा करना, सैनिकों का प्रशिक्षण और कीव में ब्रिटिश सैन्य योजनाकारों की उपस्थिति का हवाला दिया। श्री केलिन ने कहा कि यूक्रेन की सेना के लिए इंटरफ्लेक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम को 2026 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने यूक्रेन में सक्रिय ब्रिटिश कर्मियों की उपस्थिति और लड़ रहे ब्रिटिश पूर्व सैनिकों की भूमिका की ओर भी इशारा किया। श्री केलिन ने कहा कि ब्रिटिश सरकार द्वारा रूस का इस्तेमाल ध्यान भटकाने के लिए करने के कारण मॉस्को के साथ संबंध बिगड़ गए हैं।