यूक्रेन में, रूस के ड्रोन हमलों के बाद उत्तरपूर्वी शहर खार्किव में चार लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन की वायुसेना ने आज बताया कि रूस ने रात भर यूक्रेन पर 293 ड्रोन और 18 मिसाइलें दागीं। वायुसेना ने कहा कि रक्षा इकाइयों ने 240 ड्रोन और सात मिसाइलों को मार गिराया। खार्किव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि रूसी ड्रोन से एक चिकित्सा केंद्र पर हमला किया और केंद्र पर आग लग गई। रात भर चले हमले में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने के बाद कीव में आपातकालीन बिजली कटौती की जा रही है।
Site Admin | जनवरी 13, 2026 8:49 अपराह्न
यूक्रेन में रूस के ड्रोन हमलों से उत्तरपूर्वी शहर खार्किव में 4 लोगों की मौत