अप्रैल 19, 2025 8:59 अपराह्न

printer

यूक्रेन में ईस्‍टर पर्व के अवसर पर युद्धविराम की घोषणा

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने आज यूक्रेन में ईस्‍टर पर्व के अवसर पर युद्धविराम की घोषणा की है। युद्धविराम आज शाम से शुरू होकर रविवार आधी रात तक जारी रहेगा। एक टेलीविजन कार्यक्रम में रूस के सैन्‍य अभियान के कमांडर वालेरी गेरासिमोव से बातचीत करते हुए श्री पुतिन ने ईस्‍टर युद्धविराम की घोषणा की। श्री पुतिन ने कहा कि यूक्रेन भी रूस ही की तरह ईस्‍टर युद्धविराम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही उन्‍होंने सेना प्रमुख को ये भी कहा कि वे यूक्रेन द्वारा किसी भी उल्‍लघन का जवाब देने के लिए भी तैयार रहें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला