मार्च 12, 2025 7:41 अपराह्न

printer

यूक्रेन ने 30 दिन के युद्ध विराम के लिए अमरीका के प्रस्ताव का समर्थन किया है

यूक्रेन ने 30 दिन के युद्ध विराम के लिए अमरीका के प्रस्ताव का समर्थन किया है। इसके साथ ही यूक्रेन कल सऊदी अरब के जेद्दाह में वार्ता के बाद रूस के साथ तत्काल वार्ता के लिए भी सहमत हो गया है। जेद्दाह में यूक्रेन के अधिकारियों के साथ आठ घंटे से अधिक समय तक चली वार्ता के बाद, अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमरीका इस प्रस्ताव को रूस को भेजेगा। इसके अलावा, अमरीका ने यूक्रेन के साथ सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी साझा करने पर भी सहमति व्‍यक्‍त की है।

    यूक्रेन और अमरीका ने संयुक्त बयान में कहा कि दोनों देश शीघ्र ही एक समझौते को पूरा करेंगे जिससे यूक्रेन की खनिज संपदा का उपयोग अमरीका कर सकेगा। इस बीच, रूस ने कहा है कि वह अमरीका के प्रस्ताव की प्रतीक्षा कर रहा है, जिसमें लड़ाई को रोकने की बात कही गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला