यूक्रेन ने बाल्टिक सागर स्थित रूस के सबसे बड़े तेल टर्मिनल पर ड्रोन हमला किया है। यह इस महीने हुए बड़े ड्रोन हमलों में से एक है। यूक्रेन की सुरक्षा सेवाओं के अनुसार कल हुए हवाई हमले में लेनिनग्राद क्षेत्र में प्रिमोर्स्क तेल बंदरगाह को निशाना बनाया गया, जो बाल्टिक पाइपलाइन प्रणाली का अंतिम स्टेशन है।
यह रूस के समुद्री निर्यात का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी क्षेत्र में भेजे गए 221 ड्रोनों में से आधे से ज़्यादा को ब्रांस्क और स्मोलेंस्क क्षेत्रों में रोका गया, जहाँ कथित तौर पर लुकोइल के प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया था। यूक्रेनी सुरक्षा सेवाओं ने कहा कि ड्रोन हमलों ने एस्टोनिया की सीमा के पास उस्त-लुगा टर्मिनल को बिजली देने वाले कई पंपिंग स्टेशनों को भी निशाना बनाया गया।