मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 2, 2025 12:55 अपराह्न

printer

यूक्रेन को की जा रही हथियारों की आपूर्ति में कटौती करेगा अमरीका

अमरीका ने अपने हथियारों के जखीरों में कमी होने के कारण यूक्रेन को कुछ हथियारों की आपूर्ति रोकने का निर्णय लिया है। रूस के बढ़ते हमलों के मद्देनज़र यूक्रेन के लिए यह एक गतिरोध है।

 

बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन में जारी युद्ध के कारण उसकी रक्षा जरूरतों को पूरा करने का वादा किया था। हथियारों की यह आपूर्ति अब चौथे वर्ष में है। हथियारों की आपूर्ति को रोकना राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की परिवर्तित होती वरीयताओं को दर्शाता है।

 

रक्षा विभाग की समीक्षा में अमरीका के सैन्‍य भंडारों की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्‍यक्‍त करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला