जुलाई 9, 2024 9:14 पूर्वाह्न

printer

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लादिमिर ज़ेलेंस्की और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने वरसॉ में द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

 

    यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लादिमिर ज़ेलेंस्की और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने वरसॉ में द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता आज से वाशिंगटन में होने वाले, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन-नाटो शिखर सम्मेलन की शुरुआत से एक दिन पहले हुआ।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रक्षा सहयोग और यूक्रेनी सुरक्षाबलों की आवश्‍यकताएं उनकी सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं हैं।

    श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह एक शांतिपूर्ण और मजबूत यूक्रेन के साथ-साथ एक शांतिपूर्ण और मजबूत पोलैंड के निर्माण में विश्वास करते हैं।

    यह समझौता यूक्रेन के लिए पोलैंड के निरंतर रक्षा समर्थन को दर्शाता है। पोलैंड ने यूक्रेन के लिए ऊर्जा सुरक्षा का समर्थन करने और पुनर्निर्माण में भाग लेने का भी वादा किया।