दिसम्बर 15, 2025 7:51 अपराह्न

printer

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से सुरक्षा गारंटी के बदले नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की कोशिश को छोड़ने पर सहमति जताई है

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से सुरक्षा गारंटी के बदले नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की कोशिश को छोड़ने पर सहमति जताई है। हालांकि श्री जेलेंस्‍की ने युद्ध समाप्ति पर अमरीका के दूतों के साथ बातचीत में रूस को क्षेत्र सौंपने के अमरीका के दबाव को खारिज कर दिया। बातचीत से पहले ज़ेलेंस्की ने कहा कि अमरीका और कुछ यूरोपीय देशों ने उसके नाटो में शामिल होने के प्रयासों को खारिज कर दिया है। ऐसे में यूक्रेन को उम्मीद है कि पश्चिमी देश नाटो के सदस्यों के बराबर गारंटी देंगे।