मार्च 7, 2026 6:03 अपराह्न

printer

यूक्रेन के खारकीव में रूसी मिसाइल हमले से रिहाइशी इमारत क्षतिग्रस्त, 7 लोगों की मौत

यूक्रेन के खारकीव में एक पांच मंजिला रिहाइशी इमारत में रूस के मिसाइल हमले में सात लोग मारे गए और दस अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चें भी शामिल हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर ज़ेलेंस्की ने हमले की निंदा की है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इन हमलों का जवाब देने का आह्वान किया है। श्री जेलेंस्की ने कहा कि कल बीती रात रूस ने यूक्रेन के कींव में ऊर्जा निर्माण इकाईयों और 7 अन्य प्रमुख क्षेत्रों को निशाना बनाकर 29 मिसाइलें और 480 ड्रोन दागे। ताज़ा जानकारी के अनुसार वायु रक्षा प्रणाली ने 19 मिसाइलों और 453 ड्रोन के हमलों को नाकाम कर दिया। इन हमलों में रेल की बुनियादी सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा है जिससे देश के मध्य पश्चिमी क्षेत्र की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला