यूक्रेन के अधिकारियों ने आज बताया कि मध्य यूक्रेन के नीप्रो में रूस के मिसाइल हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए, जिनमें 11 की हालत गंभीर है। यूक्रेन की इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि हमले में कार सर्विस स्टेशन, कई बिज़नेस, कार्यालय भवन और 49 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने कहा कि सभी आपात सेवाएं मौके पर पहुंच गई हैं। खोज और बचाव ऑपरेशन पूरा हो गया है।
Site Admin | दिसम्बर 1, 2025 8:22 अपराह्न
यूक्रेन के अधिकारियों ने आज बताया कि मध्य यूक्रेन के नीप्रो में रूस के मिसाइल हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए