अप्रैल 24, 2025 1:11 अपराह्न

printer

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में मारे गए दो लोग, 54 घायल

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रातभर हुए रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम दो लोग मारे गए और 54 घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। मीडिया खबरों के अनुसार हमलों से शहर में कई जगह आग लग गई। क्षतिग्रस्‍त आवासीय इमारतों के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। उत्तर-पूर्वी शहर खार्किव में भी विस्फोटों होने की खबर है।

   

 

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की पर शांति वार्ता को बाधित करने के आरोप के कुछ ही घंटों बाद ये हमले हुए। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने से इनकार कर दिया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला