यूक्रेन द्वारा रूस के बेलगोरोड शहर पर किए गए मिसाइल हमले में दो लोग मारे गए और पांच घायल हो गए। क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लाडकोव ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मारे गए लोग शहर में क्षतिग्रस्त हीटिंग और बिजली नेटवर्क की मरम्मत कर रहे दल के सदस्य थे। ग्लाडकोव ने पहले कहा था कि हमले से ऊर्जा सुविधाओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है और बिजली, हीटिंग और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। शहर की तीन अपार्टमेंट इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। सीमा से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित बेलगोरोड शहर यूक्रेनी सेना के लगातार हमलों का शिकार रहा है।
News On AIR | फ़रवरी 14, 2026 9:12 पूर्वाह्न
यूक्रेन का रूस के बेलगोरोड शहर पर मिसाइल हमला, दो लोग मारे गए