अप्रैल 4, 2026 6:54 पूर्वाह्न

printer

यूएनएससी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा हेतु रक्षात्मक बल प्रयोग संबंधी मतदान स्थगित किया

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य में ईरान के हमलों से जहाजों की सुरक्षा के लिए रक्षात्‍मक बल प्रयोग से संबंधित मतदान स्‍थगित कर दिया है। 15 सदस्‍यीय निकाय को बहरीन द्वारा पेश किए गए मसौदा प्रस्‍ताव पर कल रात मतदान करना था लेकिन गुड फ्राइडे के कारण इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। इस महीने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की अध्‍यक्षता खाड़ी देश बहरीन के पास है। प्रस्‍ताव पर मतदान की नई तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है।