मार्च 1, 2026 6:15 अपराह्न

printer

यूएई: हवाई सुरक्षा बलों द्वारा रोके गए ड्रोनों का मलबा दुबई के घरों में गिरने से दो लोग घायल

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों ने कहा है कि हवाई सुरक्षा बलों द्वारा रोके गए ड्रोनों का मलबा दुबई के घरों में गिरने से दो लोग घायल हो गए। दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पूरे अमीरात में ड्रोन की आवाज़ें सुनी गईं।

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि ईरान के हमले के बाद से वायु सेना और वायु रक्षा बलों ने 137 बैलिस्टिक मिसाइलों और 209 ड्रोनों को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया है।

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने हमले की निंदा की। मंत्रालय ने कहा कि वह पूरी तरह सतर्क है और किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए तैयार है।