सितम्बर 13, 2025 12:37 अपराह्न

printer

यूएई ने पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप प्रभावितों के लिए 2500 टन मानवीय सहायता भेजी

पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंपों के बाद अफ़ग़ानिस्तान को महत्वपूर्ण सहायता पंहुचाने के लिए संयुक्‍त अरब अमीरात की सहायता पोत 2500 टन मानवीय सहायता लेकर रवाना हुआ। भूकंप में 2200 से अधिक लोग मारे गए थे और लगभग पाँच लाख लोग संकट में फंस गए थे। राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निर्देश के बाद यह पोत अबू धाबी से रवाना हुआ।

 

अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि यह सहायता वैश्विक स्तर पर तत्काल मानवीय जरूरतों को पूरा करते हुए क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के संयुक्‍त अरब अमीरात के मूल्यों के अनुरूप है। सहायता की इस खेप में 84 मीट्रिक टन आपातकालीन सहायता लेकर दुबई से काबुल के लिए रवाना हुआ। इसमे बोइंग 747 मालवाहक विमान भी शामिल है। इस विमान को भूकंप से प्रभावित लगभग 7.3 लाख लोगों की सहायता के लिए डिज़ाइन किया गया है।