मार्च 2, 2026 11:17 पूर्वाह्न

printer

यूएई ने तेहरान में अपने दूतावास को बंद करने और सभी राजनयिकों को वापस बुलाने की घोषणा की

संयुक्त अरब अमीरात ने तेहरान स्थित अपने दूतावास को बंद करने और वहां से सभी राजनयिकों को वापस बुलाने की घोषणा की है। यह कदम अमीरात पर ईरान के मिसाइल हमलों को देखते हुए उठाया गया है। अमीरात ने ओमान पर ईरान के हमलों की भी कड़ी निंदा की है। अमीरात ने कहा है कि यह इस क्षेत्र में माहौल को बिगाड़ने का एक ख़तरनाक प्रयास है।

   

अमीरात के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान के हमले अमीरात की संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन है और क्षेत्रीय सुरक्षा तथा स्थिरता के लिए साफ तौर पर ख़तरा है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि नागरिक ठिकानों, आवासीय इलाक़ों, हवाईअड्डों, बंदरगाहों और सेवा केंद्रों पर हमले साफ तौर पर आक्रामक कार्रवाई हैं।

 

अमीरात ने कहा कि इन हमलों से आम नागरिकों का जीवन खतरे में पड़ा है और उसकी संप्रभुता तथा अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र घोषणा-पत्र का स्पष्ट उल्लंघन हुआ है।