मार्च 18, 2026 11:43 पूर्वाह्न

printer

यूएई ने तड़के ईरान की कई मिसाइलें और ड्रोन मार गिराए: यूएई रक्षा मंत्रालय

संयुक्‍त अरब अ‍मीरात के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि आज तड़के ईरान की कई मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्‍ट कर दिया गया। हालांकि, दुबई में विस्‍फोट की तेज आवाजें सुनी गईं। एहतियात के तौर पर राष्‍ट्र व्‍यापी दूरस्‍थ शिक्षा कार्यक्रम को दो सप्‍ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने नागरिकों से कहा है कि चेतावनी मिलने पर वे सुरक्षित स्‍थानों पर चले जाएं।